लड़ाई-झगड़े का खौफनाक अंत; भिवानी में विवाद के बाद लाठी-डंडों से पीटकर बुजुर्ग की हत्या, इलाके में मातम

punjabkesari.in Friday, Jun 26, 2026 - 03:53 PM (IST)

भिवानी : हरियाणा के भिवानी से एक दर्दनाक हादसा सामने आ रहा है। यहां पड़ोसी दुकानदार ने अन्य लोगों के साथ मिलकर बुजुर्ग पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे बुजुर्ग की मौत हौ गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरु कर दी है।  

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मनीराम के रूप में हुई है। गांव धारेड़ु निवासी राम नारायण ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि श्याम बाबा मंदिर के पास उसके पिता मनीराम स्टॉल लगाते हैं। 25 जून को उसके ताऊ के लड़के अजय ने फोन पर सूचना दी कि गांव के ही कुछ लोगों ने उसके माता-पिता के साथ झगड़ा किया और मारपीट की।

सूचना मिलते ही जब वह दुकान पर पहुंचा तो उसकी मां ने बताया कि गांव के ही कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बाद में इलाज के लिए मनीराम को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसके पिता को मृत घोषित कर दिया।

सदर थाना प्रभारी महाबीर ने बताया कि सूचना मिली थी कि गांव धारेड़ु निवासी मनीराम की लड़ाई झगड़े में लगी चोटों के कारण मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं परिजनों ने मामले की आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)                


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static