छेड़छाड़ का विरोध करने पर चाकू से रेता महिला का गला, आरोपी फरार

1/2/2019 12:42:18 PM

फरीदाबाद(अनिल राठी): प्रदेश में महिला सुरक्षा के लाख दावे करने वाला पुलिस प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। आरोपी सरेआम महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करते हैं इतना ही नहीं अब तो छेड़छाड़ का विरोध करने पर महिलाओं के साथ मारपीट भी होने लगी है। ऐसा ही एक मामला दिल्ली से सटे फरीदाबाद से सामने आया है, आरोपी महिला की बेटी से छेड़छाड़ करता था. इस बात की भनक जब महिला को लगी तो उसने इसका विरोध किया तभी बदमाश भड़क उठा और चाकू से महिला का गला रेत दिया।

वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार आरोपी द्वारा हमले के बाद अस्पताल में घायल महिला ने पुलिस को बताया कि एक युवक उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। इस बात की जानकारी जब उसे हुई तो उसने इसका विरोध किया। जिसके बाद आरोपी भड़क गया और उसपर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसके चेहरे पर काफी गहरे जख्म हो गए।

वहीं डॉक्टरों ने उपचार के बाद महिला को दिल्ली रैफर कर दिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार करके पूछताछ की जा रही है। जिसे कोर्ट में पेश करके आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

Deepak Paul