Ambala चुनाव में बड़ा झटका ! वार्ड 3 के Congress प्रत्याशी का नामांकन रद्द, चौंकाने वाली वजह आई सामने...
punjabkesari.in Monday, Apr 27, 2026 - 08:05 PM (IST)
अंबाला (अमन कपूर) : अंबाला नगर निगम के चुनाव में आज कांग्रेस को एक और झटका लगा जब चुनाव अधिकारी ने वार्ड 3 के कांग्रेसी प्रत्याशी का नामांकन इसलिए रद्द कर दिया क्योंकि वह नशे का कारोबार करने के एक मामले में 10 साल के सजा याफ्ता मुजरिम निकले, मजे की बात यह की नशा कारोबार मे संलिप्त जिस कांग्रेसी प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया गया। कांग्रेस ने दोबारा फिर से उसी की धर्मपत्नी को टिकट दे दी।
अंबाला शहर के वार्ड नंबर 3 में चुनावी माहौल आज एकदम से बदल गया जब एडीसी ऑफिस में प्रत्याशियों की स्क्रूटनी के टाइम कांग्रेस प्रत्याशी संजीव शर्मा का नामांकन फॉर्म चुनाव आयोग के अधिकारियों ने रिजेक्ट कर दिया। बताया जा रहा है की वार्ड 3 से भाजपा पार्षद प्रत्याशी मन्नी आनंद ने चुनाव आयोग के अधिकारियों को ये जानकारी दी की कांग्रेस प्रत्याशी नशे के कारोबार में 10 साल की सजा याफ्ता मुजरिम हैं, लिहाजा ये चुनाव नहीं लड़ सकते। मन्नी आनंद ने बताया की उनकी इस दलील पर कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन रद्द कर दिया गया।
स्क्रूटनी के बाद नामांकन फ़ार्म रिजेक्ट होने पर वार्ड 3 के कांग्रेस प्रत्याशी संजीव शर्मा ने मिडिया को जानकारी देते हुए बताया की बेशक़ उनका नामांकन फॉर्म रिजेक्ट हो गया हो लेकिन उनकी धर्मपत्नी का फॉर्म ले लिया गया है, अब उनकी जगह उनकी धर्म पत्नी चुनाव लड़ेंगी और अब वह पहले से ज्यादा जोश से चुनाव लड़ेंगे।
मजे की बात यह कि भले ही संजीव शर्मा का नामांकन रद्द हो गया हो लेकिन कांग्रेस पार्टी ने संजीव शर्मा का पूरा साथ दिया और एक बार फिर उनकी धर्मपत्नी को टिकट देकर उन्हें फिर से चुनावी मैदान में खड़ा कर दिया।
(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)