रंजिश के चलते व्यक्ति की ईंट-पत्थरों से कुचलकर हत्या

12/1/2018 4:01:38 PM

नारायणगढ़(चंदेश चोपड़ा): उपमंडल नारायणगढ के गांव धनाना में पुरानी रंजिश के चलते एक 52 वर्षीय व्यक्ति की ईंट-पत्थरों से मारकर हत्या कर दी। जिसके आरोप में  शहजादपुर पुलिस ने महिपाल नाम के आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जोकि धनाना का ही रहने वाला है और घटना के बाद से फरार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 



धनाना के संदीप कुमार ने थाना शहजादपुर मे शिकायत देकर आरोप लगाए कि उसका चाचा राजपाल शुक्रवार रात करीब 10 बजकर 30 मिनट पर खेतों से लौट रहा था। तभी महिपाल ने उनपर हमला बोल दिया। जब हमें इस बाच की सूचना मिली तो वह मौके पर पहुंचे। वहां देखा तो चाचा जमीन पर गिरा हुआ था।



उन्होंने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह अन्धेरे का फायदा उठाकर भाग गया। घायल को जब इलाज के लिए सरकारी अस्पताल ले जाया गया तो डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।  
 

Rakhi Yadav