गोली लगने से युवक की मौत, हत्या और आत्महत्या में उलझा मामला(VIDEO)

8/29/2018 11:20:25 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): सिरसा के गांव बेगू में एक युवक की गोली लगने से मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। मृतक युवक ने गांव बेगू में पहले एक महिला के घर में घुस कर उस पर हमला किया बाद में खुद को गोली मार ली। फि़लहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं मृतक के परिजनों ने महिला के परिजनों पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है।



बताया जा रहा है कि युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। युवक ने उक्त महिला को गोली मारने की कोशिश की है, लेकिन महिला को गोली नहीं लगी, महिला को पिस्तौल का बट्ट मारा जिससे वो घायल हो गई।



वहीं मृतक के पिता ने आरोप लगाए हैं कि जिस घर में उसकी मौत हुई है वहां रहने वाली महिला और उसके परिजनों ने मिलकर उसकी हत्या की है। मृतक के पिता का कहना है कि वो महिला उसे परेशान करती थी, पिछले 6 महीने से महिला के साथ मृतक का सम्बन्ध था और इस बारे मे महिला के पति को भी जानकारी थी। मृतक के पिता ने कहा कि महिला के परिवार के लोगो ने साजिश के तहत उनके बेटे की हत्या की है। मृतक के पिता ने इस सम्बन्ध में जांच की मांग की है।



सदर थाना प्रभारी जगदीश जोशी का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी की गांव बेगू में गोली चली है, जिसके बाद हम मौके पर पहुंचे, जहां जाकर देखा तो एक युवक के गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी। मामला सुसाइड का है मृतक युवक का परिवार इसमें हत्या का आरोप लगा रहा है इसकी जांच की जाएगी।

Shivam