प्रेमिका के भाई ने क्यों किया युवक का अपहरण, जानें वजह

5/31/2022 9:52:59 PM

गुड़गांव, (पवन कुमार सेठी): प्रेमिका के भाई ने अपने दोस्त के साथ मिलकर युवक का अपहरण कर लिया। सूचना मिलते ही बादशाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

 

पुलिस के मुताबिक, पीयूष रंजन ने बताया कि उसका अपनी प्रेमिका के साथ कुछ समय पहले विवाद हुआ था। विवाद के बाद से उसकी बातचीत बंद हो गई थी, लेकिन कुछ दिन पहले ही उसने अपनी प्रेमिका से मिलने का प्रयास किया। उसे फोन किया और उसे समझाने का प्रयास किया। आरोप है कि प्रेमिका के भाई को यह बात अच्छी नहीं लगी और उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसका किडनेप कर लिया। आरोपी उसे लेकर दिल्ली चले गए जहां उसकी पिटाई की। आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। बादशाहपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान यशस्वी और मोंटी के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से आई-20 कार भी पुलिस ने बरामद कर ली है। 

Content Writer

Pawan Kumar Sethi