पश्चिमी यमुना नहर में आसमान से गिरा पैराशूट की तरह दिखने वाला अजूबा, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस

10/31/2023 9:13:38 AM

यमुनानगर(सुरेंद्र मेहता): जिले के हमीदा हैड पर अचानक आसमान से पश्चिमी यमुना नहर में गिरे एक पैराशूट के कारण सनसनी फैल गई। देखते ही देखते सैकड़ों की संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। लोगों का कहना है कि उन्होंने यहां  आसमान से अचानक तेजी से पश्चिमी यमुना नहर में गिरते हुए कुछ देखा है। मौके पर पहुंचे तो वह पैराशूट जैसा कुछ था। उसमें हलचल भी देखी गई। अभी तक यह पता नहीं चल सका कि यह क्या चीज है।

डीएसपी अभिलक्ष जोशी ने बताया कि यह शायद किसी मॉक ड्रिल का हिस्सा हो सकता है। विभिन्न पुलिस अधिकारी इस संबंध में संबंधित विभाग के लोगों से बातचीत करने में जुटे हुए हैं, ताकि इसके सही स्थिति का पता चल सके। उन्होंने कहा कि अभी तक यह कोई ऐसी संदिग्ध अवांछित वस्तु नहीं लग रही, लेकिन जो भी है कुछ कहा नहीं जा सकता। 

जैसे-जैसे लोगों को सूचना मिल रही है, बड़ी संख्या में लोग हमीदा हैड के पास पहुंच रहे हैं। यह वस्तु क्या है अभी तक स्पष्ट नहीं हुआ पाया है। गौरतलब है कि सरसावा में एवं खिजराबाद में सेना की गतिविधियां होती रहती हैं, हो सकता है हो सकता है यह पैरा शूट उनके मॉक ड्रिल का हिस्सा हो। लेकिन यहा से सरसावा व खिजराबाद की दूरी की दूरी कई किलोमीटर की है। अभी कई तरह की संभावनाएं हैं, जिसका खुलासा अधिकारियों के आने पर ही हो सकता है।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

 

 

 

 

Content Editor

Saurabh Pal