पानीपत: घर लौट रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, हुई मौत

12/30/2022 10:56:12 AM

पानीपत : पानीपत जिले के समालखा कस्बे में जीटी रोड क्रॉस कर रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार चालक ने टक्कर मार दी। जिसे समालखा के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

मृतक के बेटे विनय कुमार मिश्रा ने बताया कि वह जिला सुपोल, बिहार का रहने वाला है। वह समालखा में किराए के मकान में रहता है। उसके पिता वेदनाथ मिश्रा स्टील फैक्ट्री, इंडस्ट्रीयल एरिया समालखा में नौकरी करते थे। वह रोज की तरह फैक्ट्री से छुट्‌टी होने के बाद घर वापस लौट रहे थे। जब वह जीटी रोड क्रॉस कर रहे थे, तो पानीपत की तरफ से तेज रफ्तार कार चालक गाड़ी को लापरवाही से चलाता हुआ आया और सीधे उसके पिता को टक्कर मार दी।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)    

Content Writer

Manisha rana