सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के पीछे एक राजनीतिक षड्यंत्र: सुभाष बराला

5/21/2018 2:56:07 PM

गोहाना(सुनील जिंदल): बीजेपी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला ने प्रदेश में पिछले13 दिनों से चली आ रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल पर बोलते हुए कहा कि सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के पीछे एक राजनीतिक षड्यंत्र रचा जा रहा है। सरकार के साथ कर्मचारियों की एक दौर की वार्ता हुई है और दूसरे दौर की वार्ता के लिए कर्मचारियों की नेताओं से बात चल रही है। उसके बाद भी अगर कर्मचारियों ने अपनी जिद नहीं छोड़ी तो सरकार इन पर सख्ती करने पर मजबूर हो जाएगी। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते पूरे प्रदेश में आज सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। कुछ संगठन काम पर लौट आए है लेकिन कुछ लोग कर्मचारियों की हड़ताल से अपना राजनीतिक फायदा उठाना चाहते है। उनको इसमें सफलता मिलने वाली नहीं है। 

वहीं, अभय सिंह चौटाला के बयान कि हमारी सरकार आने पर प्रत्येक वर्कर को नौकरी दी जाएगी पर बराला ने कहा कि इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी का इतिहास राजा अराजकता फैलाने वाला रहा है। इसलिए इनका परिवार आज यह हालत भुगत रहा है। अराजकता फैलाने से सत्ता नहीं मिलती यह सभी लोग जानते हैं।

बराला ने कर्नाटक में हुए चुनाव के बाद आए नतीजों पर बोलते हुए कहा कि कर्नाटक में सबसे बड़ी पार्टी बीजेपी की बनी है लेकिन बहुत थोड़ी सीटों से बीजेपी पार्टी वहा सरकार बनने से चूक गई। उन्होंने कहा जेडीयू व् कांग्रेस का गठबंधन कर्नाटक की जनता के हित में नहीं, बल्कि बीजेपी की सरकार वहां नहीं बने इसके लिए हुआ है। लेकिन ये गठबंधन ज्यादा लम्बा चलने वाला नहीं है। 
 
 

Rakhi Yadav