पुलिसकर्मियों को धक्का देकर कोर्ट में पेशी पर आया कैदी फरार

2/25/2020 1:46:31 PM

करनाल(नरवाल) : शहर के नए बस स्टैंड से चोरी के मामले में कोर्ट में पेशी पर आया एक कैदी पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया है। उसने पुलिस कर्मचारियों को पेट के दर्द का बहाना बनाया था। करनाल सहित पानीपत पुलिस भी भागे हुए कैदी को पकडऩे के लिए सर्च अभियान चला रही है लेकिन देर रात तक उसका कोई सुराग नहीं लगा।

बता दें यू.पी. के गांव अकबरपुर थाना कैराना निवासी शादिक पानीपत जिला जेल में बंदी है। इंद्री में एक चोरी के मामले में उसे इंद्री कोर्ट में पेशी पर लाया गया था। इसके साथ पुलिस के 2 कर्मचारी भी थे। पानीपत जिला जेल से उसे पुलिस की बस में लाया गया था। इसके बाद उसे इंद्री कोर्ट में छोड़कर बस यमुनानगर चली गई थी। इंद्री कोर्ट में पेशी होने के बाद पुलिस कैदी को रोडवेज बस से पानीपत ले जाने लगी तो कैदी ने पेट में दर्द का बहाना बनाया और पुलिस कर्मचारियों को धक्का देकर गांव बलड़ी की तरफ फरार हो गया।

पुलिस कर्मचारियों ने उस पकडऩे की कोशिश की लेकिन वह हाथ नहीं आया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। डी.एस.पी. सहित पुलिस की कई टीमें कैदी को पकडऩे में जुटी लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।  सदर थाना प्रभारी बलजीत ने बताया कि पानीपत पुलिस द्वारा इस मामले की शिकायत दी जा रही है। शिकायत मिलने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा। 

Edited By

vinod kumar