भिवानी-हांसी मार्ग पर दर्दनाक हादसा: बस रोकने से इनकार करने पर पलटी गाड़ी, नीट छात्र समेत दो की मौत, 15 घायल

punjabkesari.in Saturday, Oct 17, 2026 - 10:59 AM (IST)

भिवानी : भिवानी-हांसी मार्ग पर शुक्रवार देर शाम हांसी की ओर जा रही सवारियों से भरी प्राइवेट बस पलट गई। प्रेम नगर के पास एक छात्र गांव के चौक पर उतरना चाहता था। आरोप है कि बस चालक ने बस रोकने के बजाय उसकी रफ्तार बढ़ा दी और सामने ब्रेकर आने पर बस उछलकर अनियंत्रित हो गई और वाइडर से टकराकर पलट गई।

हादसे में गांव प्रेमनगर के कोचिंग लेने वाले एक छात्र मोहित और गांव जाटू लोहारी के एक युवक की मौत हो गई व करीब 15 लोग घायल हो गए। घायलों को भिवानी के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक मोहित नीट की कोचिंग लेने के लिए भिवानी जाता था। समाचार लिखे जाने तक राहत एवं बचाव कार्य जारी थे। यात्रियों अनुसार गांव प्रेम नगर के पास पावर हाऊस के सामने एक छात्र मोहित उतरना चाहता था। जब उसने चालक से बस रोकने को कहा तो उसने इनकार कर दिया और रफ्तार तेज कर दी।

यात्रियों ने बताया कि हादसे के समय बस सवारियों से भरी हुई थीं और उसमें 15 से 20 लोग खड़े भी थे। आसपास के लोगों ने यात्रियों को बाहर निकाला। वहीं उसके कुछ देर बाद पुलिस ने भी मौके पर आकर पलटी हुई बस से सवारियों को बाहर निकाला और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Isha

Related News

static