अंबाला में दिल दहला देने वाला हत्याकांड, मामूली विवाद में बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या, इलाके में सनसनी

punjabkesari.in Sunday, Jul 12, 2026 - 04:48 PM (IST)

अंबाला : हरियाणा के अंबाला जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां महेश नगर थाना क्षेत्र में एक कलयुगी बेटे ने मामूली विवाद के बाद अपने पिता की निर्मम हत्या कर दी। इस पूरी घटना से इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान हरविंदर सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि को किसी बात को लेकर हरविंदर सिंह और उनके बेटे गगन के बीच कहासुनी हो गई। इस दौरान बेटे ने पास पड़ी ईंट उठाई और बिना कुछ सोचे-समझे पिता के सिर पर जोरदार प्रहार कर दिया। इस दर्दनाक हादसे में गंभीर चोट लगने से हरविंदर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। 

मामले की सूचना मिलते ही महेश नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बता दें कि पुलिस ने हत्या के आरोपी बेटे गगन को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह मामूली विवाद बताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है।   

 

 (पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)           


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Krishan Rana

Related News

static