कमरे से आ रही थी अजीब गंध, दरवाजा खुला तो खौफनाक मंजर देख उड़े होश

punjabkesari.in Tuesday, Jun 16, 2026 - 11:57 AM (IST)

महेंद्रगढ़ : हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में एक गेस्ट हाउस के कमरे से एक 23 वर्षीय युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। आशंका जताई जा रही है कि जहरीला पदार्थ का सेवन करने से जान गई।

जानकारी के अनुसार, मृतक युवती की पहचान माधोगढ़ क्षेत्र की रहने वाली वर्षा के रुप में हुई है। गेस्ट हाउस प्रबंधन के अनुसार, युवती ने कुछ घंटों के लिए कमरा मांगा। पहचान पत्र जमा कराने के बाद उसे दूसरी मंजिल पर स्थित कमरा नंबर 210 दे दिया गया। रात करीब सवा 9 बजे युवती के परिजन उसे तलाशते हुए गेस्ट हाउस पहुंचे। उन्होंने प्रबंधन से वर्षा के बारे में जानकारी ली।

इसके बाद परिजन और गेस्ट हाउस स्टाफ कमरे तक पहुंचे, लेकिन बार-बार दरवाजा खटखटाने के बावजूद अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। गेस्ट हाउस संचालक ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने परिजनों की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़ा। कमरे के अंदर युवती बेड पर अचेत अवस्था में पड़ी मिली। गेस्ट हाउस संचालक के अनुसार कमरे से एक अजीब गंध महसूस हो रही थी। जांच के दौरान कमरे से जहरीले पदार्थ से जुड़े कुछ संकेत भी मिले हैं।

 फिलहाल पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना की तहकीकात की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static