झज्जर में रेप के बाद महिला की हत्या, नगन अवस्था में मिला शव

10/11/2018 8:22:28 PM

झज्जर(प्रवीन धनखड़): प्रदेश में लगातार रेप की घटनाएं बढने से प्रदेश सरकार पर सवाल खडे होने लगे है। रेवाडी गैंगरेप का मामला अभी ठंडा भी नही हुआ था कि झज्जर मेंं अब एक ओर रेप की घटना सामने आई है। यहां घर में घुसकर एक महिला से रेप कर उसकी हत्या की गई है। महिला घर में अकेली थी, आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर महिला के साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी। घटनास्थल पर महिला का शव नगन अवस्था में मिला। महिला के हाथ और पैरो को बांधा गया था। परिजनो को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। 

परिजनो का आरोप है कि महिला के साथ पहले रेप किया गया बाद में उसकी हत्या की गई। महिला के बेटे संदीप ने बताया कि वो सब घर से बाहर काम से गए हुए थे। पीछे से ये घटना हुई है। परिजनो का आरोप है कि इस से पहले भी गांव में इस तरह की वारदात हुई थी। लेकिन तभी भी आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस कामयाब नही हुई थी। यही कारण है कि आरोपियों के होंसले बुलंद है और लगातार ये घटनाएं बढ रही है। 

परिजनो ने चेतवानी देेते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे अन्यथा वो शव को सडक पर रख जाम लगा देगें। इस मामालें में जिला पुलिस अधिक्षक पंकज नैन का कहना है कि पुलिस ने एसआइटी टीम का गठन कर दिया है। आरोपियों की पहचान कर जानकारी देने वालो को एक लाख इनाम भी दिया जाएगा। एसपी का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 


 
 

Rakhi Yadav