नकली SHO बनकर थाने पहुंची महिला, पुलिसकर्मियों पर बनाया दबाव, फिर हुआ कुछ ऐसा...

punjabkesari.in Tuesday, Apr 22, 2025 - 08:21 PM (IST)

सोनीपत (सन्नी मलिक) : सोनीपत में अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक महिला और उसके पति के बीच चल रहे विवाद में एक ऐसी महिला ने एंट्री की वो भी पुलिसिया अंदाज में जोकि हैरान कर देने वाला था, जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाओगे। दरअसल प्रियंका नाम की महिला नकली वर्दी पहनकर महिला थाना पहुंच गई और धरी गई। पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच शुरु कर दी है।

जानकारी के अनुसार महिला भिवानी की रहने वाली प्रियंका है और अब सोनीपत के गांव कथुरा में रह रही है। जिसकी अपने पति के बीच आजकल अनबन चल रही है। ये महिला सुदेश नाम की महिला के साथ सोनीपत महिला थाना में वर्दी पहनकर पहुंच गई और महिला पुलिसकर्मियों पर दबाव बनाने लगी की वह रोहतक महिला थाना में तैनात है। जब महिला पुलिसकर्मियों को इसकी बातों पर शक हुआ तो यह बार-बार थाने और इलाके का नाम बदलने लगी। पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ हुई तो इसने अपनी सच्चाई बताई। जिसके बाद सोनीपत सिटी थाना पुलिस ने इसे कोर्ट में पेश कर 2 दिन के रिमांड पर लिया है।

PunjabKesari

केस की पैरवी करने पहुंची थी फर्ज़ी इंस्पेक्टर

सिटी थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि महिला थाना से सूचना आई थी कि एक प्रियंका नाम की महिला नकली इंस्पेक्टर बन कर आई है। इस सूचना पर जब हमारी टीम वहां पहुंची और महिला से पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम प्रियंका निवासी भिवानी और हाल में गांव कथुरा सोनीपत बताया है। नकली इंस्पेक्टर प्रियंका सुदेश नाम की महिला के साथ आई थी, जिसका अपने पति के साथ विवाद चल रहा था। अब उसी विवाद में वह सुदेश के साथ यहां उसके केस की पैरवी करने पहुंची थी। प्रियंका को कोर्ट में पेशकर 2 दिन के रिमांड पर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static