बच्चों के साथ खाना खा रही थी महिला; अचानक हुई बेहोश, फिर मौत... वजह जान हो जाएंगे हैरान

4/1/2024 2:14:35 PM

पानीपत (सचिन कपूर): इंसान का शरीर कब काम करना बंद कर दे कोई नहीं बता सकता। कब मौत इंसान के करीब हो ये तो वो खुद भी नहीं जानता। सोचिए आप खाना खा रहे हो और आपका कोई अपना भी आपके साथ खाना खाते समय एकाएक बेहोश हो जाए, और बेहोशी में अपने प्राण त्याग दे। हैरानी तो जरूर होगी। ऐसा ही पानीपत में हुआ, जहां एक महिला अपने बच्चों के साथ खाना खा रही थी और कुछ देर में उसकी मौत हो गई।

बता दे कि पानीपत शहर की एक कॉलोनी के घर में एक महिला को सांप ने काट लिया। जिसके बाद महिला जमीन पर गिर गई और अचेत हो गई और उसके मुंह से झाग आने लगी। आनन-फानन में परिजनों ने उसे तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।

बच्चों के साथ खाना खा रही थी

जानकारी देते हुए श्रीपाल ने बताया कि वो मूल रूप से यूपी के बदायुपुर का रहने वाला है। उसकी सास राजकुमारी परिवार सहित शहर की वधावाराम कॉलोनी में रहती थी। शनिवार की रात को वो अपने बच्चों के साथ घर में खाना खा रही थी। अचानक खाना खाते हुए वो बेहोश होकर नीचे गिर गया। जिसके बाद उसके मुंह से झाग आने लगी, उसकी सांसे चल रही थी, जिस पर उसे तुरंत सिविल अस्पताल लेकर गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। रात को डेडबॉडी को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा कर परिजन घर चले गए।

सुबह होने पर कमरे में देखा कि बिस्तर के पास एक सांप था, जिसमें हलचल हुई। जिसे लाठी-डंडों से पीटकर मार दिया गया। जिसके बाद राजकुमारी के मौत के कारणों का खुलासा हुआ कि उसे सांप ने काटा था। रातभर बच्चे इसी कमरे में थे। गनीमत रही कि सांप ने दूसरे किसी सदस्य को नहीं काटा।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Editor

Nitish Jamwal