नशे से उजड़ा एक और परिवार, ओवरडोज से युवक की गई जान; शव की हालत देख कांपे लोग

punjabkesari.in Monday, May 25, 2026 - 03:00 PM (IST)

गोहाना ( सुनील जिंदल ) : हरियाणा के गोहाना में  नशे की ओवर डोज के कारण एक युवक की जान जाने आशंका जताई जा रही है। गोहाना शहर के सेक्टर-7 के सामने एक खाली प्लॉट में युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में मृतक के हाथ पर सिरिंज हाथ में लगी हुई मिली है, जिसके चलते नशे के ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा।फिलहाल पुलिस मृतक की पहचान करने और मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman

Related News

static