जींद में युवक ने युवती से किया दुष्कर्म, Instagram दोस्त ने लूटी आबरू

punjabkesari.in Monday, Oct 07, 2024 - 03:44 PM (IST)

जींद : जींद जिले के उचाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी ने लड़के के साथ इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ली। युवक ने उसे मिलने के बहाने बुलाया और अज्ञात स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उचाना थाना पुलिस ने आरोपित के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी 14 वर्षीय नाबालिग बेटी दो अक्टूबर शाम को घर से बिना बताए निकल गई। जब वह देर शाम तक भी वापस नहीं लौटी, तो उन्होंने आसपास रिश्तेदारी में पता किया। उसका कहीं कुछ पता नहीं चला। इसके पुलिस में गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर किशोरी को बरामद कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने इंस्टाग्राम पर किशोरी से दोस्ती की थी और उसे बहाने से मिलने के लिए बुलाकर उसे अज्ञात स्थान पर ले गया और उसके साथ रेप किया। 

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Related News

static