घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मारकर युवक की कर दी हत्या(VIDEO)

12/16/2019 10:19:54 AM

सोनीपत(स.ह.): गांव खेवड़ा में बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को उसके घर के बाहर दिनदहाड़े गोली मार दी। जख्मी हालात में युवक को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मिली जानकारी के अनुसार खेवड़ा वासी राजकुमार रविवार सुबह खाना खाकर खेत में जाने के लिए घर से निकला था। इस दौरान बाइक सवार बदमाश घर के बाहर पहुंचे और उस पर गोली चला दी। वारदात को अंजाम दे आरोपी मौके से फरार हो गए।

 गोली की आवाज सुनकर राजकुमार की मां कलासों घर से बाहर पहुंची। कलासो ने बताया कि उसके बेटे ने बेहोश होने से पहले बताया कि उसे गोली गांव के सुमित ने मारी है। बेहोशी की हालत में राजकुमार को परिजनों द्वारा शहर के निजी अस्पताल में भर्ती करवा गया। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक के पिता श्याम ने बताया कि लगभग 6 महीने पहले गांव में उनका झगड़ा हुआ था। जिसमें बात पुलिस तक पहुंच गई थी। परंतु पंचायत द्वारा समझौता करा दिया गया था। उसके बेटे की हत्या पुरानी रंजिश के तहत की गई है। राई थाने से मनोज कुमार ने बताया कि हत्या का केस दर्ज कर लिया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

Edited By

vinod kumar