युवक की हत्या की आरोपी महिला, पति व भाई सहित बरी

5/6/2022 4:37:57 PM

पानीपत: शहर के जींद रोड पर साढ़े तीन साल पहले हुई पानीपत के युवक दीपक की हत्या के मामले में पुलिस ने महिला, उसके पति व भाई को क्लीनचिट दे दी है। क्योंकि अदालत में पुलिस यह साबित नहीं कर सकी कि मृतक कैसे महिला को जानता था और उसकी आरोपियों ने हत्या क्यों की। साक्ष्यों के अभाव में वीरवार को तीनों आरोपियों को बरी कर दिया गया।

बचाव पक्ष के वकील जेके गक्खड़ ने बताया कि पानीपत जिले के गांव भलौर निवासी विनोद ने सितंबर 2018 में शिकायत दी थी कि उसका भाई दीपक (25) समालखा में नौकरी करता था। सुबह ड्यूटी पर चला गया। शाम को फोन किया कि वह एक महिला के पास है, जिसने उसे शराब पीला दी है। वह घर नहीं आ सकेगा।  

अगले दिन उसका शव रोहतक में जींद रोड पर सड़क किनारे मिला।  केस के अंदर पुलिस यह साबित नहीं कर सकी कि मृतक और आरोपी महिला एक-दूसरे को कैसे जानते थे। दीपक रोहतक कैसे व क्यों पहुंचा। सेशन जज राकेश कुमार यादव की अदालत ने साक्ष्य के अभाव में तीनों को बरी कर दिया।
 

Content Writer

Isha