आम आदमी पार्टी की कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबरें निराधार: नवीन

6/4/2018 4:54:38 PM

पंचकूला(उमंग श्योराण): आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस के साथ गठबंधन की खबरों को निराधार बताया I नवीन ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी प्रदेश में 'हरियाणा जोड़ो अभियान' चला रही हैI जिसके तहत पार्टी में सदयस्ता अभियान और लोगों को पार्टी में जोड़ा जाएगाI नवीन ने कहा कि आज उन्होंने कालका मंदिर से माता का आशीर्वाद लेकर इस अभियान की शुरुवात कीI  

हुड्डा की रथ यात्रा एवं तंवर की साईकल यात्रा पर उन्होंने कटाक्ष किया और कहा कि हरियाणा में कांग्रेस तो कहीं है ही नहीं यहां तो पगड़ी कांग्रेस है I नवीन ने बताया कि आज की जनता सीबीआई यानी कांग्रेस भाजपा और इनलो से परेशान है और आम आदमी पार्टी में अपनी आस्था जाता रही हैI
 

Nisha Bhardwaj