आम आदमी पार्टी कार्यालय में आपस में भिड़े कार्यकर्ता, तोड़फोड़ के बाद बहा खून

5/23/2017 2:19:37 PM

करनाल (कमल मिड्ढा):जिले में आम आदमी पार्टी के कार्यालय में उस वक्त हंगामा शुरू हो गया जब आप के ही कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय पर हमला बोल दिया। आप कार्यकर्ताओं ने पार्टी के जिला प्रभारी अनूप संधू और जिला प्रधान अमित परोचा के साथ मारपीट की जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। इतना ही नहीं, कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में जमकर तोड़फोड़ भी की। 

वहीं दूसरी ओर प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी कि 27 मई को करनाल में आम आदमी पार्टी मुख्यमंत्री कैम्प अॉफिस का घेराव करेंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में व महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध पर आप पार्टी सड़को पर उतरेंगी। 

उन्होंने उन्होंने चल रहे ऑपरेशन दुर्गा के बारे में कहा कि इस ऑपरेशन का कोई भी असर नहीं। अगर सरकार जनता की सुरक्षा नहीं कर सकती तो सरकार सभी को आम लाइसेंस उपलब्ध करा दे।

उन्होंने एक Whatsaap नंबर भी जारी किया और जानकारी दी अगर कही पर भी महिलाओं को कोई समस्या होगी तो आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता उसकी हैल्प के लिए वहा जाएगा।