नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने किया प्रदर्शन

7/11/2022 7:42:58 PM

गुड़गांव, (ब्यूरो): गुरुग्राम नगर निगम के भ्रष्टाचार के खिलाफ सोमवार को जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। गुरुग्राम क्लब से इक्ट्ठे होकर चले प्रदर्शनकारी मोर चौक, अग्रवाल चौक होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने एडीसी विश्राम मीणा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।

गुरुग्राम की खबरों के लिए इस लिंक https://www.facebook.com/KesariGurugram पर क्लिक करें।


विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पंकज गुप्ता ने कहा कि निगम के हर विभाग में फैले भ्रष्टाचार की वजह से गुरुग्राम का जन सामान्य पूरी तरह से त्रस्त है। आम आदमी से जुड़ा कोई भी काम बिना रिश्वत नहीं होता है। ज्ञापन में मांग की गई कि निगम के भ्रष्टाचार की उच्च स्तरीय जांच करवा कर दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

 

आम आदमी पार्टी नेता उमेश अग्रवाल ने कहा कि प्रॉपर्टी आईडी बनाने में और प्रॉपर्टी टैक्स आकलन की आड़ में व्यापक भ्रष्टाचार फैलाया जा रहा है। बिना कमीशन के कोई भी प्रॉपर्टी आईडी तैयार नहीं की जा रही है। लोगों के अनाप-शनाप प्रॉपर्टी टैक्स के बिल और गलत प्रॉपर्टी आईडी बनाकर इन्हें ठीक करने के नाम पर लोगों से हजारों में पैसा वसूला जा रहा है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के दक्षिणी जोन प्रभारी वीर सिंह सरपंच, जिला पार्षद जिला पार्षद एवं सह संगठन मंत्री धर्मेंद्र खटाना, व्यापार व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल जिंदल, महिला जिला अध्यक्ष मंजू सांखला, संगठन मंत्री समीर मेहला, पटौदी के पूर्व विधायक रामवीर सिंह, आप वरिष्ठ नेता अनुराधा शर्मा, निगम पार्षद नवीन दहिया, पंकज बेनीवाल, पार्षद राजीव यादव सोहना और राजबाला शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Content Writer

Pawan Kumar Sethi