बड़ौली के निशाने पर केजरीवाल, बोले- आम आदमी पार्टी सुप्रीमो ढोंगी नेता
punjabkesari.in Sunday, Mar 01, 2026 - 06:54 PM (IST)
सोनीपत: सोनीपत में आयोजित मोहन कंबोज ढाबे पर मंदिर के स्थापना दिवस पर कार्यक्रम में पहुंचे , जहां मंदिर में माता टेका और भंडारे के आयोजन में शामिल हुए । बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कई अहम मुद्दों पर बातचीत की और आम आदमी पार्टी सुप्रीमो पर निशाना साधते हुए अरविंद केजरीवाल पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि जिसमें अपराध किया है ,वह बचेगा नहीं और मामला सर्वोच्च न्यायालय तक जाएगा,हरियाणा में बढ़ते अपराध पर बोलते हुए कहा कि प्रदेश में अब धमकी देना एक तरह का फैशन बनता जा रहा है, लेकिन सरकार सख्त कार्रवाई के मूड में है और गैंगस्टरों पर लगाम लगाने के लिए जल्द ही एटीएस का गठन किया जाएगा।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर टिप्पणी करते हुए कहा कि अगर किसी ने अपराध किया है तो उसे अदालत का सामना करना ही पड़ेगा और मामला सर्वोच्च न्यायालय तक ले जाया जाएगा।प्रदेश में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर उन्होंने कहा कि अब धमकियां आधुनिक तरीकों से दी जा रही हैं, लेकिन हरियाणा पुलिस पूरी तरह सक्षम है।गैंगस्टरों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है और जल्द ही एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड का गठन किया जाएगा।अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच जारी तनाव पर उन्होंने कहा कि भारत हमेशा शांति के पक्ष में रहा है। केंद्र सरकार हालात पर नजर बनाए हुए है और विदेशों में मौजूद भारतीयों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की जाएगी।
हरियाणा बजट को लेकर उन्होंने कहा कि इस बार का बजट पहले से बड़ा होगा और बजट में हर वर्ग का ध्यान रखा जाएगा।वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी से उन्होंने सवाल किया कि वे किसानों के हित में हैं या विरोध में। उन्होंने आश्वस्त किया कि ऐसी कोई फसल आयात नहीं होगी जिससे किसानों को नुकसान हो।