हरियाणा विधानसभा चुनाव में 90 में 80 सीटों पर होगी ‘आप’ पार्टी की जीत- सुशील गुप्ता

3/20/2022 6:57:24 PM

गोहाना(सुनील):गोहाना पहुंचे आप पार्टी के राज्य सभा सांसद व हरियाणा से सह प्रभारी सुशील गुप्ता की मौजूदगी में आज सेकड़ों लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। इस दौरान सुशील गुप्ता ने कहा कहा आज हरियाणा बदलाव चाहता है, आज हरियाणा की जनता आप पार्टी के साथ है।

नपा के चुनाव को लेकर कहा आज बीजेपी पार्टी डरी हुई है जिस के चलते नपा के चुनाव को टाला जा रहा है हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव में 90 में 80 सीटों पर आम आदमी पार्टी की जीत होगी और हरियाणा में भी आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।

आज हरियाणा में रोजाना हजारो लोग आम आदमी पार्टी को ज्वाइन कर रहे है। हरियाणा में आम आदमी पार्टी पार्टी निकाये व नगर पालिका पंचो के चुनाव पार्टी सिम्बल पर चुनाव लड़ेगी ।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Vivek Rai