पुलवामा में आतंकी हमले को लेकर सरकार के साथ ‘आप’: नवीन जयहिंद

2/16/2019 10:12:22 AM

गुरुग्राम (मोहित कुमार): गुरूग्राम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया और कहा की आज पूरे देश में आंतकवाद के खिलाफ गुस्सा हैं। साथ ही सरकार और सेना के साथ हर आम आदमी खडा हैं और देश का नागरिक आंतकवाद के खिलाफ कडी कार्रवाही की मांग कर रहा हैं।

नवीन जयहिंद ने कहा की सरकार जो भी फैसला देगी देश की जनता उनके साथ खडी नजर आयेगी और आम आदमी पार्टी भी आंतकवाद के खिलाफ साथ खड़ी हैं। सैनिकों ने अकेले बलिदान नहीं दिया बल्कि उनके परिवार ने भी बलिदान दिया है। इसलिए सभी देशवासियों को सैनिकों के परिवार के साथ खड़े होना चाहिए। साथ ही नवीन जयहिंद ने सरकार को अब आतंकवाद के खिलाफ आर पार कर लड़ाई लड़ने की नसीहत भी ताकि भविष्य में देश के सैनिकों को शाहदत ना देनी पड़ी।

Deepak Paul