आप पार्टी का हरियाणा में नहीं है कोई वजूद- दिग्विजय सिंह चौटाला (VIDEO)

3/19/2022 3:04:50 PM

सिरसा(सतनाम): पंजाब में आप की सरकार आने के बाद से हरियाणा की राजनीति में खलबली मची हुई है। हरियाणा के नेताओं की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। इसी बीच जननायक जनता पार्टी के प्रधान महासचिव दिग्विजय सिंह चौटाला का भी बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी का हरियाणा में कोई वजूद नहीं है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में ऐसे कई मुद्दे है जिनका समाधान पिछले कई दशकों से नहीं हुआ है ऐसे में अब पंजाब की जनता ने आप पर विश्वास जताया है और आप को जनता के विश्वास पर खरा उतरने के लिए उन मुद्दों का समाधान जल्द से जल्द करना चाहिए।

दरअसल, दिग्विजय सिंह चौटाला अपने सिरसा आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे थे इसी दौरान वो जब मीडिया से रूबरू हुए तो कई मुद्दों पर अपनी बात रखी।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पंजाब संवेदनशील राज्य है और पंजाब में कई बॉर्डर है पंजाब के लोगों ने पंजाब में आप पर विश्वास जताकर एक मजबूत सरकार दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोगों की जिम्मेवारी अब पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनके कैबिनेट पर होगी।

राजनीति में विरोधाभास करना बहुत आसान होता है लेकिन सत्ता में आने के बाद मुद्दों को जमीनी स्तर पर लागू करना बहुत मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि अब पंजाब की जनता ने आप को भारी समर्थन दिया है और अब पंजाब के सीएम भगवंत मान और उनके मंत्रियों को पंजाब के उत्थान के लिए काम करना चाहिए।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि पंजाब में एक अलग राजनीतिक क्रांति की झलक पिछले काफी समय से नजर आ रही थी। पंजाब के लोग अकाली दल, कांग्रेस से परेशान हो चुके थे इसलिए आप को पंजाब की जनता ने मौका देकर पंजाब में बदलाव किया है।  उन्होंने कहा कि काम के तरीके में बदलाव नहीं करने के कारण पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह सहित दूसरे नेता चुनाव हार गए। उन्होंने कहा कि जहाँ जहाँ आप पार्टी मजबूत हो रही है वहां वहां कांग्रेस को काफी नुकसान हुआ है। देश के अनेक राज्यों में जिनमें उत्तराखंड, गोवा में कांग्रेस कमजोर हुई और वहां भी आप मजबूत हुई।

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि हरियाणा में आप का कोई वजूद नहीं है। 2019 के लोकसभा चुनाव में भी आप पार्टी ने जजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था लेकिन आप को कोई कामयाबी नहीं मिली थी। हरियाणा की राजनीति दूसरे राज्यों से अलग है।

उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के आप में शामिल होने की अटकलों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बीरेंद्र सिंह के आप में शामिल होने की चर्चाएं भविष्य में गर्भ में है फ़िलहाल बीरेंद्र सिंह के आप में शामिल होने की चर्चा उनके सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि फ़िलहाल बीरेंद्र सिंह भाजपा के वरिष्ठ नेता ही है आप में शामिल होने का फैसला बीरेंद्र सिंह खुद ही करेंगे। 

दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि एसवाईएल , अलग से हाई कोर्ट , चंडीगढ़ सहित अनेक मुद्दे ऐसे है जिनका समाधान पंजाब और हरियाणा को मिलकर करना है। उन्होंने कहा कि एसवाईएल का मुद्दा ही सबसे बड़ा है लेकिन हरियाणा के अनेक नेता एसवाईएल की लड़ाई लड़ने की बजाए हरियाणा की राजनीति में बेनकाब हो चुके है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी जब हरियाणा की राजनीति में आएगी तब आप को इन तमाम मुद्दों को लेकर अपना स्टैंड क्लियर करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि इन तमाम मुद्दों का समाधान जल्द से जल्द करना चाहिए। 

 (हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भीबस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 

Content Writer

Vivek Rai