इनेलो पर आप का तंज: पहले ही पूरी पार्टी जेल में तो आंदोलन की क्या जरूरत (VIDEO)

3/7/2018 9:29:40 PM

रोहतक(दीपक भारद्वाज): इनेलो की दिल्ली रैली पर आम आदमी पार्टी ने निशाना साधते हुए जले पर नमक छिड़क दिया है। हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने अपने बयान में कहा कि इनेलो को जेल भरो आंदोलन करने की क्या जरूरत है? जब पहले ही सारी पार्टी जेल में है। नवीन ने कहा कि इनेलो की रैली ने दिखा दिया कि झूठ बोलने वालों के साथ जनता नहीं है।

नवीन ने कहा कि भाजपा, कांग्रेस के बाद अब इनेलो की रैली भी फ्लॉप हुई है। उन्होंने सवाल किया कि जब इनेलो सत्ता में थी तब एसवाईएल का मुद्दा कहां था?