आम आदमी पार्टी ने यूथ विंग और किसान संगठन में की नियुक्तियां, देखें पूरी लिस्ट

7/20/2022 5:14:04 PM

डेस्क: आम आदमी पार्टी हरियाणा द्वारा यूथ विंग और किसान संगठन में कई पदाधिकारियों के नाम वाली लिस्ट जारी की गई है। प्रदेश प्रभारी सुशील गुप्ता के निर्देशानुसार यूथ विंग में कुल 30 तो वहीं किसान विंग में 16 पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की गई है। यूथ विंग में 5 प्रदेश उपाध्यक्षों के नाम के साथ ही निरंजन राम गुज्जर को किसान संगठन का प्रदेश संरक्षक बनाया गया है।

यूथ विंग में 30 पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति

यूथ विंग में आम आदमी पार्टी ने धीरज यादव, जसविन्द्र राणा, ज्योति अहलावत, नविन जून और नरेन्द्र सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा इस सूची में प्रदेश सचिव, प्रदेश सह-सचिव और जिला संयोजकों के नाम शामिल हैं।

किसान संगठन में भी हुआ विस्तार

आम आदमी पार्टी के किसान संगठन में कुल 16 पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। इस लिस्ट में प्रदेश संरक्षक, प्रदेश उपाध्यक्ष, प्रदेश सचिव, प्रदेश सह सचिव समेत अलग-अलग जोन में भी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Content Writer

Vivek Rai