जींद में AAP की ''बदलाव रैली'' आज, केजरीवाल और भगवंत मान करेंगे चुनावी शंखनाद
punjabkesari.in Sunday, Jan 28, 2024 - 11:33 AM (IST)

जींद : जींद जिले के एकलव्य स्टेडियम में आज आम आदमी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बदलाव रैली होगी। इस बदलाव रैली को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान संबोधित करेंगे। 1 बजे तक अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के पहुंचने की संभावना है। इसी बदलाव जनसभा के माध्यम और जींद की धरती से आम आदमी को हरियाणा में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। इस बदलाव में पूरे हरियाणा से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं समेत हरियाणा के 7000 गांवों से और एक हजार से ज्यादा वार्ड से लोग पहुंचकर बदलाव का संकल्प लेंगे।
दिल में उतर जाएंगे तो पूरे हरियाणा में छा जाएंगे- अनुराग ढांडा
आप के सीनियर वॉइस प्रेजिडेंट अनुराग ढांडा ने कहा कि जींद हरियाणा का दिल है। दिल में उतर जाएंगे तो पूरे हरियाणा में छा जाएंगे। इसलिए इसी बदलाव जनसभा के माध्यम और जींद की धरती से आम आदमी को हरियाणा में लोकसभा चुनाव का शंखनाद करेगी। इस बदलाव में पूरे हरियाणा से आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं समेत हरियाणा के 7000 गांवों से और एक हजार से ज्यादा वार्ड से लोग पहुंचकर बदलाव का संकल्प लेंगे।
जींद हरियाणा का सबसे ज्यादा एक्टिव क्षेत्र
उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से जींद हरियाणा का सबसे ज्यादा एक्टिव क्षेत्र है। जींद जिले में एक लाख से ज्यादा युवा बेरोजगार हैं। वहीं जींद के लोगों ने सबको सत्ता तक पहुंचाने का काम किया है। इसके बावजूद भी जींद पिछड़ा हुआ है। उन्होंने कहा कि बाबा साहब अंबेडकर और गांधी जी कहते थे कि अगर बदलाव की शुरुआत करनी है तो सबसे पिछड़े व्यक्ति से करनी चाहिए। आम आदमी पार्टी जींद से हरियाणा के बदलाव की शुरुआत करना ज्ञाहती है। इसलिए हरियाणा के लाल अरविंद केजरीवाल दिल्ली और पंजाब के बाद हरियाणा में बदलाव की शुरुआत करने जा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल देश के प्रधानमंत्री बनने की तरफ अग्रसर हैं, लेकिन बीजेपी उन्हें खत्म कर देना चाहती है। ईडी और सीबीआई का डर दिखा कर उन्हें और आम आदमी पार्टी को तोड़ना चाहती है, लेकिन हरियाणा की जनता अपने अरविंद केजरीवाल के साथ खड़ी है। प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों को लेकर आम आदमी पार्टी की बदलाव जनसभा होगी। इसमें पूरे हरियाणा के हर एक गांव से लोग शामिल होंगे।
(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।)
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)