अनिल विज तो हर समय नशे में रहते हैं, इनको पता ही नहीं क्या करना है क्या नहीं: आप

9/14/2020 8:15:38 PM

जींद (जसमेर/अनिल): जींद में आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष लाभ सिंह की अगुवाई में एक रोष प्रकट किया गया। जिला अध्यक्ष लाभ सिंह ने कहा कि जिस तरीके से किसानों पर सुनियोजित तरीके से लाठीचार्ज किया गया यह बहुत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र के पीपली में किसानों के द्वारा जो आंदोलन किया गया था वह विशुद्ध रूप से किसान आंदोलन था न कि किसी राजनीति से प्रेरित। लाभ सिंह ने राज्यपाल से इस निंदनीय घटना पर दखल देने की दख्र्वास्त की है। 

जींद में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और सरकार की निंदा की। जिलाध्यक्ष लाभ सिंह ने गृहमंत्री के बयान पर कटाक्ष करते हुए कहा कि बगैर आदेश के लाठी चार्ज कैसे हो गया और ये भी पता नहीं कि कितने किसानों को चोट आई है और बुजुर्गों की टांगें टूटी हैं। इसी दौरान लाभ सिंह ने कहा कि अनिल विज तो हर समय नशे में रहते हैं, इनको पता ही नहीं क्या करना है क्या नहीं। 

Shivam