जींद में AAP की तिरंगा यात्रा आज, अरविंद केजरीवाल और पंजाब CM भगवंत मान पहुंचेंगे

6/8/2023 8:04:39 AM

जींद: हरियाणा के जींद में आज आम आदमी पार्टी तिरंगा यात्रा के जरिए अपनी ताकत दिखाएगी। तिरंगा यात्रा में करीब एक किलोमीटर तक दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कार्यकर्ताओं के साथ पैदल सफर तय करेंगे। पहले इस कार्यक्रम का नाम रोड शो दिया गया था, लेकिन अब इसे तिरंगा यात्रा नाम दिया गया है। जींद के कुंदन सिनेमा से लेकर एसडी स्कूल तक यात्रा निकाली जाएगी।

 
हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने अब तक दो चुनाव लड़े हैं। 2022 में हुए निकाय चुनाव से पार्टी ने हरियाणा में शुरुआत की थी। इस चुनाव में पार्टी को मात्र 10.96 प्रतिशत मत ही मिले थे। वहीं दूसरा चुनाव हाल ही में संपन्न हुए पंचायत चुनाव हैं। इस चुनाव में आप ने अच्छा प्रदर्शन किया और 13 प्रतिशत से अधिक वोट हासिल किए।
 

Content Writer

Isha