11 अक्टूबर को सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री मनोहर के आवास पर घेराव करेगी आप: सुशील गुप्ता

10/9/2020 12:37:25 AM

चंडीगढ़/करनाल (धरणी): आम आदमी पार्टी आप की हरियाणा इकाई 11 अक्टूबर 2020 को सुबह 11 बजे करनाल में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खटृर के आवास पर घराव करेगी। इसकी अगुवाई हरियाणा में आप के सहप्रभारी एवं राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता करेंगे।

डॉ. सुशील गुप्ता का कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार की तरह हरियाणा की खटृर सरकार भी किसानों की विरोधी है। आम आदमी पार्टी लगातार सड़क से संसद तक कृषि कानूनों के खिलाफ आवाज उठाती रही है। यह कानून किसानों के हित में नहीं है, बल्कि इससे अडानी अंबानी जैसे उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाया जाएगा। 

उन्होंने कहा कि हरियाणा और पंजाब दोनों ही राज्यों में पिछले 7 दशक से मंडी बोर्ड सिस्टम के जरिए खरीद प्रणाली चल रही है। हरियाणा कृषि विपणन मंडल अनाज मंडियों में किसानों की फसल आढ़तियों के जरिए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदने की प्रक्रिया को सूचारू करता है। हरियाणा में ही 112 अनाज मंडीयां 168 सब यार्ड और 196 खरीद केंद्र है। यहां करीब 35 हजार आढ़ती है। 70 हजार किसान परिवार है। मंडी सिस्टम  से करीब 4 लाख मजदूर परिवारों का पेट पलता है। हरियाणा की सरकार नए कानून के जरिए सभी के पेट पर लात मारना चाहती है।

Shivam