कंप्यूटर टीचरों पर लाठीचार्ज के विरोध में आप कार्यकर्ता उतरे सड़कों पर

punjabkesari.in Tuesday, Sep 17, 2019 - 01:08 PM (IST)

फरीदाबाद(अनिल राठी): पंचकूला में कंप्यूटर टीचरों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज फरीदाबाद में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी बहस और झड़प भी हुई जिसकी खुद पार्टी के प्रत्याशी ने कड़ी निंदा की। 

पुलिस और आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच झड़प का यह नजारा बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक का है जहां आप कार्यकर्ता कल पंचकूला में हुए कंप्यूटर टीचरों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन करने पहुंचे हैं। दरअसल कल अपनी मांगों के समर्थन में पंचकूला में कंप्यूटर टीचर्स ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया तो पुलिस ने उन पर लाठीचार्ज किया था।

बल्लभगढ़ विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी हरेंद्र भाटी की माने तो कल पंचकूला में कंप्यूटर टीचर्स पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया था तो आज उसके विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश भर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और मुख्यमंत्री का पुतला फूंक रहे हैं। भाटी की माने तो यहां पुलिस कर्मियों का व्यवहार भी बिल्कुल दुरुस्त नहीं रहा और कार्यकर्ताओं के साथ काफी बदतमीजी की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static