शर्मनाक हरकत: घर में अकेली मंदबुद्धि युवती से बलात्कार

5/18/2018 3:38:59 PM

यमुनानगर(अशोक भारद्वाज): महिलाओं के प्रति बढ़ रहे अपराधों को रोकने के लिए सरकार चाहे कितने भी कानून बना ले लेकिन छोटी मानसिकता वाले लोगों के चलते अाज भी बेटियां सुरक्षित नहीं है। ताजा मामला यमुनानगर के खजूरी गांव का है, जहां एक मंदबुद्धी युवती के साथ गांव की युवक पर बलात्कार का अारोप है। अारोपी ने घर के पास पशुओं के बाड़े में घटना कोे अंजाम दिया। 

पीड़िता की मां चिंता ने बताया के वह मजदूरी करने बाहर गए हुए थे घर पर उनकी बेटी अकेली थी। वे घर में नहा रही थी कि अारोपी दीवार फांद कर घर में घुसा और लड़की को पशुओं के बाड़े में ले गया। जहां उसके साथ गलत काम किया गया। लड़की के शोर मचाने पर उसकी मौसी वहां पहुंची तो उसने देखा कि लड़की बेहोश पड़ी है। उसके बाद इस घटना की शिकायत उन्होंने पुलिस को दी।  

जठलाना थाना प्रभारी दीदार सिंह ने बताया के उनको शिकायत मिली थी कि खजूरी गांव की एक मंदबुद्धि लड़की के साथ गांव के ही एक युवक ने बलात्कार किया है इसी पर करवाई करते हुए  पुलिस ने परिवार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और   आईपीसी की धारा 376 2एल 452 के तहत मामला दर्ज़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
 

Deepak Paul