करवाचौथ की शॉपिंग करने आई महिला से लूट, गहने लेकर अारोपी फरार

10/27/2018 1:48:54 PM

करनाल(केसी अार्य): प्रदेश में बदमाशों के हौंसले बुलंद होते जा रहे हैं। अब वे दिन में ही चोरी की वारदातों को बेखौफ होकर अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला करनाल की मान कॉलोनी से सामने अाया है, जहां दो बाइक सवार लूटेरों ने महिला को लूट का शिकार बनाया।



पीड़ित महिला ने बताया कि बदमाशों ने उसे बातों में लगाया जिसके बाद वे उसके कंगन और अंगूठी लेकर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

 

 

 

Deepak Paul