चाचा-भतीजे में फिर छिड़ी जुबानी जंग, अभय और दिग्विजय ने खोले महम और कंडेला कांड के राज

punjabkesari.in Sunday, Sep 29, 2024 - 07:28 PM (IST)

सिरसा(सतनाम सिंह): विधानसभा चुनाव  को लेकर सभी प्रत्याशी अपनी जीत को लेकर एड़ी चोटी का जोर लगाए हुए हैं। इसी बीच डबवाली से जननायक जनता पार्टी के उम्मीदवार दिग्विजय चौटाला और ऐलनाबाद से विधायक अभय चौटाला के बीच जुबानी जंग और तेज होती हुई नजर आ रही है। दिग्विजय चौटाला ने  चुनाव प्रचार के दौरान अपने चाचा अभय सिंह चौटाला पर बिना नाम लिए महम कांड सहित कई आरोप जड़ दिए।  वहीं अभय सिंह चौटाला ने भी जवाब देते हुए अपने बड़े भाई डॉक्टर अजय सिंह चौटाला पर आरोप लगाते हुए कहा कि कंडेला कांड अजय सिंह चौटाला की गलती के कारण हुआ था। 

दिग्विजय चौटाला ने मंच से संबोधन करते हुए अपने चाचा अभय सिंह चौटाला का नाम लिए बिना कहा कि अगर चौधरी देवीलाल के परिवार से निकलकर किस ने उनकी छवि को धूमिल करने का काम किया है, उसे मत भूल जाना। दिग्विजय ने कहा कि 1990 के बाद कभी महम कांड के नाम पर वर्ष 2000 के बाद कभी लोगों को सता कर, कभी किसी की गाड़ी छीन कर, कभी किसी का बंगला छीन कर किसी ने प्रताड़ित किया है तो वह एक आदमी है, आज आपको याद रखना चाहिए। वहीं दिग्विजय ने कहा कि रानिया से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले उनके छोटे भाई अर्जुन चौटाला अभय सिंह चौटाला से भी 21 है 19 नहीं है। दिग्विजय ने कहा कि यह फैसला आप लोगों को करना है कि शराफत को वोट देना है या गुंडागर्दी को वोट देना है।

वही जब दिग्विजय के आरोपों पर अभय चौटाला से पत्रकारों द्वारा सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि वे ऐसे लोगों को नहीं जानते जो इस तरह की भाषा बोलते हैं। अभय चौटाला ने कहा कि यह बड़े नेता बनने के चक्कर में चौधरी ओम प्रकाश चौटाला की पीठ पर छुरा घोप कर निकले थे। उन्होंने कहा कि लगता है यह लोग भूल गए हैं कि ओमप्रकाश चौटाला की सरकार थी और अजय सिंह चौटाला की ड्यूटी लगाई गई थी किसानों से बात करने के लिए। कंडेल में कांड भी दिग्विजय के बात की गलती के कारण हुआ। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Saurabh Pal

Related News

static