SYL को जल्द शुरु नहीं किया तो 7 मार्च को दिल्ली में करेंगे अांदोलन: चौटाला

2/2/2018 4:20:27 PM

रादौर(कुलदीप सैनी): रादौर की अनाज मंडी में जनसभा को संबोधित करने नेता अभय चौटाला पहुंचे, जहां कार्यकर्ताओं द्वारा फूलमाला डालकर उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में जनता से लोकलुभावन वायदे कर सत्ता में आई भाजपा सरकार सत्तासीन होकर वायदाखिलाफी पर उतर आई है। जिसको जनता आगामी विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी। 

किसान हितैषी होने का ढोंग करने वाली ये सरकार उनकी जीवन रेखा मानी जाने वाली एसवाईएल नहर को कोर्ट के आदेशों के बाद भी शुरू नहीं कर किसानो का शोषण कर रही है। सरकार को कुछ दिनों का अल्टीमेटम दते हुए कहा कि अगर 23 फरवरी तक नहर को शुरू नहीं किया गया तो 7 मार्च को प्रदेशभर के किसानो के साथ दिल्ली में आंदोलन शुरू किया जाएगा।