''थूक के चाटने का किया काम'' विनेश को 2 प्राइज देने पर अभय चौटाला ने सरकार को घेरा

punjabkesari.in Sunday, Apr 13, 2025 - 04:07 PM (IST)

चंडीगढ़ः इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला की चंडीगढ़ से प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान अभय चौटाला ने कहा कि 20 सितंबर तक सभी विधानसभाओं में दौरा करूंगा और 20 दिसंबर चौटाला साहब की पूर्ण तिथि पर राष्ट्रीय स्तर पर मनाएंगे। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की जयंती को भी धूमधाम से मनाएंगे।

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि हम पार्टी स्तर पर सभी महानविभूतियों को याद करेंगे। नौजवानों के रोजगार को लेकर भी महत्तवपूर्ण कदम उठाएंगे। हम वापस मजबूती के साथ जनता के बीच जाएंगे। सत्ता विपक्ष का जनविरोधी चेहरा उजागर करेंगे। अभय चौटाला ने कहा कि पार्टी के वफादार रहे पुराने लोगों को फिर जोड़ने का काम करेंगे। पीएम जिस एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ रहे हैं उसे पहले भी कई बार उद्घाटन कराया गया। पीएम सही मायने में देश का विकास चाहते है तो दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करें।  

इसके अलावा इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार बनने पर भ्रष्टाचारियों को खत्म करेंगे। कांग्रेस और भाजपा से बेहतर सरकार बनाएंगे। ईमानदारी का डिंडोरा पिटने वाले सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं। मैं बहुत जल्द सभी के चेहरा बेनकाब करूंगा। अभय चौटाला ने विनेश फोगाट को प्राइज मनी देने की बात पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पहले सरकार ने 3  में से 1 देने की बात कही थी। अब थूक के चाटने का काम किया। दो चीजें विनेश को देने को राजी हुए। मैं विनेश को कहूंगा किसी जरूरतमंद के लिए कर काम दें। उन्होंने कहा कि ये जो स्पोर्टस नर्सरी की बात करते है, ये भ्रष्टाचार का बड़ा अड्डा बनेगा। सरकार का काम स्पोर्टस नर्सरी चलाना ना कि प्राइवेट एजेंसियों को देना। हमारे समय में मां-बाप और बच्चों को इसका फायदा मिलता था।

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मनोहर लाल और अनिल विज को लपेटा। उन्होंने कहा कि मनोहर लाल और अनिल विज दोनों छड़े थे। विज तो बस रोज छापेमारी करता था। मुख्यमंत्री के क्षेत्र नारायणगढ़ में हमारे साथी को मार दिया गया। उन्होंने कहा कि सरेआम नफे सिंह राठी को मार दिया गया। साफ है बदमाशों को सरकार का प्रोटेक्शन हैं। नशे के खिलाफ पंजाब-हरियाणा में मुहिम चलाई। फिर भी रोजाना नशे के कारण मौतें हो रही।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Deepak Kumar

Related News

static