अभय चौटाला के करीबी सतीश नांदल भाजपा में होंगे शामिल (VIDEO)

6/29/2019 3:18:01 PM

रोहतक (दीपक भारद्वाज): हरियाणा की सियासत में दिन-प्रतिदिन भारतीय जनता का पलड़ा भारी होता जा रहा है। विपक्ष के छोटे-बड़े नेता धीरे-धीरे भाजपा की ओर रूख कर रहे हैं। इसी बीच यह भी खबर आ गई है कि चौटाला परिवार के नजदीकी माने जाने वाले रोहतक के सतीश नांदल भी अब भाजपा में शामिल होंगे। सतीश नांदल इनेलो पार्टी में रोहतक के जिलाध्यक्ष भी हैं।

इनेलो के साथ सतीश नांदल की घनिष्ठता इतनी है कि इनेलो में फूट पडऩे के बाद भी वे दुष्यंत के साथ नहीं गए, बल्कि पार्टी में ही बने रहे। लेकिन लोकसभा चुनावों में इनेलो को मिली करारी शिकस्त के बाद इनेलो के नेताओं का पार्टी से विश्वास उठता जा रहा है। हाल-फिलहाल में इनेलो के दो विधायक परमिंदर ढुल व जाकिर हुसैन एवं इनेलो के ही एक मात्र राज्यसभा सदस्य रामकुमार कश्यप ने भी पार्टी से नाता तोड़ भाजपा ज्वाईन कर ली है।
 

Shivam