चौटाला ने हिसार ''गुड़िया'' रेप को बताया जघन्य कांड, सरकार पर साधा निशाना

12/10/2017 5:22:27 PM

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): उकलाना में गुड़िया से हुए शर्मनाक कांड ने जहां लोगों को झंझोर कर रख दिया है, वहीं प्रतिपक्ष नेता अभय चौटाला ने गुड़िया हत्याकांड पर कहा की यह दुर्भाग्यजनक व जघन्य अपराध है। चौटाला ने प्रदेश बीजेपी सरकार के बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को फैल बताया। उन्होंने कहा की प्रदेश में बीजेपी सरकार बनने पर क्राइम का ग्राफ लगातार बड़ा है अौर गरीब आदमी क्राइम का ज्यादा शिकार हुआ है।

चौटाला ने कहा कि जबसे हरियाणा में भाजपा की सरकार बनी है, तब से लगातार बच्चियों व महिलाओं पर अत्याचार बढ़ रहे हैं और अपराध को अंजाम देने वाले लोगों को सरकार का खुला संरक्षण प्राप्त है। यही वजह है कि अपराधियों का इस सरकार में कुछ नहीं बिगड़ रहा और निर्दोष लोगों को झूठे केसों में फंसाया जा रहा है। इस तरह की घटनाएं प्रतिदिन प्रदेश में घटित हो रही हैं और सरकार कानून व्यवस्था बनाने व अपराधियों पर शिकंजा कसने में नाकाम साबित हुई है। 

अभय चौटाला ने मुख्यमंत्री  के विदेशो के दौरों को भी ढकोसला करार देते हुए कहा कि इतने दौरों के बाद रिजल्ट जीरो है। चौटाला ने सरकार के रवैये पर कहा कि सरकार जनता के पैसे से अपने विधायकों को विदेशों में सैर सपाटा करवा रही है। बीजेपी के 3 साल को फैल करार देते हुए चौटाला ने कहा कि सरकार ने 3 साल में किसी वर्ग का भला नहीं किया। जनता सर्वे में मुख्यमंत्री फेल हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इनका हिसाब करेगी। इनेलो की सरकार प्रदेश में बनने पर इन बीजेपी नेताओं द्वारा विदेशों में खर्च की गई जनता की कमाई की पाई -पाई का हिसाब लिया जाएगा।