इनैलो खत्म की सोच रखने वालों का मिटा वहम : अभय

3/25/2019 2:12:18 PM

सोनीपत (स.ह.): इनैलो के खत्म होने का वहम पाल रहे लोगों का वहम मिट चुका है। बड़ी संख्या में लोग अब फिर से चौ. देवीलाल की नीतियों में विश्वास रखते हुए इनैलो पार्टी ज्वाइन कर रहे हैं। यह बात रविवार को नरेन्द्र नगर में भाजपा के जिला स्वच्छता संयोजक महाबीर शर्मा को इनैलो में शामिल करते हुए इनैलो नेता अभय सिंह चौटाला ने कही।

इस दौरान महावीर शर्मा के साथ पुष्पेन्द्र कौर, अशोक कुमार, कृष्ण यादव, विजय वर्मा, संदीप, पवन दुग्गल, सुरेन्द्र शर्मा, रामकरण, विशाल, प्रदीप सरोहा, प्रदीप शर्मा, राज सिंह खत्री, मोहित मोर ने भी इनैलो पार्टी ज्वाइन की। अभय ने कहा कि लोकसभा में भाजपा और कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत नहीं मिलेगा और तीसरे मोर्च की सरकार बनेंगी।

27 मार्च को पार्टी की अहम बैठक होगी, जिसके अंतर्गत हर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लडऩे के इच्छुक लोगों की लिस्ट तैयार की जाएगी और नोमिनेशन प्रक्रिया शुरू होने से एक दिन पहले उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी जाएगी। 

Shivam