मनसा देवी दरबार पहुंचे अभय चौटाला, कहा- पीएम ने SYL मुद्दे पर नहीं की बात

10/10/2018 11:21:46 AM

पंचकूला(उमंग श्योराण): इनेलो नेता अभय सिंह चौटाला पहले नवरात्रे पर माता मनसा देवी दरबार पहुंचे। जहां उन्होंने देवी से आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि मैं हर साल माता के दर्शनों के लिए आता हूं और कामना करता हूं। मै कामना करता हूं कि चौधरी देवी लाल द्वारा जो पौधा हरियाणा के लिए लगाया गया है उसकी तरक्की हो और वो बढ़े फूले।  

वहीं केंद्र व राज्य की बीजेपी सरकार को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि अच्छे दिन लोगों के नहीं बल्कि पीएम मोदी के आये है जो हर रोज़ सैर सपाटा करने में लगे है। लोगों को पीएम के आने से काफी उम्मीदें थी कि वो हरियाणा को कई सौगाते देकर जाएंगे। लेकिन देश के लोग प्रधानमंत्री के आने के बाद भी दुखी और परेशान है। लोगों को आशा थी कि मोदी साहब एसवाईएल का हल निकालेंगे लेकिन उन्होंने अपना पक्ष तक नही रखा।

Rakhi Yadav