कार्यकर्ता मीटिंग में पहुंचे अभय चौटाला, नगर निगम चुनाव लड़ने को लेकर दिया बड़ा बयान

2/26/2022 8:40:31 PM

चरखी दादरी (नरेन्दर): चरखी दादरी में इनेलो पार्टी की तरफ से कार्यकर्ता मीटिंग का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता इंदु बाला फौगाट ने की। इस अवसर पर इनेलो पार्टी के महासचिव अभय सिंह चौटाला के पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान अभय सिंह चौटाला ने कहा कि सरकार की जन विरोधी नीतियों की वजह से आज हर वर्ग दुखी है और इस सरकार से छुटकारा पाना चाहते हैं।उन्होंने बताया कि इनेलो पार्टी की नीतियों की वजह से लोग इनेलो पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। अभय सिंह चौटाला ने चरखी दादरी में ओलावृष्टि को लेकर कहा की किसानों की फसलों को ओलावृष्टि की वजह से काफी नुकसान हुआ है।  चौटाला ने नगर निकाय चुनाव की बारे में बोलते हुए कहा कि इनेलो पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ेगी।  यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध में हजारों भारतीय नागरिकों को वापिस लाना सरकार की जिम्मेवारी है। सरकार को जल्द से जल्द भारतीय नागरिकों को यूक्रेन से वापस लाना चाहिए। 

अभय सिंह चोटाला ने बताया कि सरकार को काफी दिन पहले से ही यूक्रेन और घूस के बीच युद्ध की सूचना दी, लेकिन सरकार चुनाव में मस्त थी। सरकार को भारतीय नागरिकों के जीवन की परवाह नहीं है। कांग्रेस पार्टी के बारे में बोलते‌ हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का अपना कोई संगठन नहीं है और आपस में एक दुसरे की आलोचना में मस्त हैं और भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार की कठपुतली है।

Content Writer

Isha