पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला को मिली सजा को लेकर अभय चौटाला का बड़ा बयान, कही ये बात

5/27/2022 2:45:00 PM

नई दिल्ली(कमल कांसल): पूर्व मुख्यमंत्री ओपी चौटाला को दिल्ली की राउज एवेन्यु कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उन्हें चार साल की सजा सुनाई है इसके साथ ही 50 लाख का जुर्माना लगाया है वहीं चार संपत्तियां सीज करने को कहा है। इसे लेकर अभय चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले के खिलाफ वह  हाईकोर्ट जाएंगे और आगे की रणनीति वकीलों से बातचीत करके तय करेंगे। 

दरअसल, ओपी चौटाला को आय से अधिक संपत्ति मामले में दोषी करार दिया गया था और अब कोर्ट ने सजा सुनाई है। पहले गुरुवार को सजा सुनाई जानी थी लेकिन कोर्ट वकीलों की बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। बहस के दौरान सीबीआई और ओपी चौटाला के वकीलों ने अपनी दलीलें पेश की थी।

 

Content Writer

Isha