पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर बोले अभय चौटाला, अकाली दल की सरकार बनने का किया दावा

1/18/2022 12:23:32 PM

सिरसा (सतनाम) : पंजाब में विधानसभा चुनाव को लेकर इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला का बड़ा बयान सामने आया है। अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल किसानों के सच्चे हितैषी हैं। उन्होंने कहा कि हमारा अकाली दल के साथ राजनीतिक संबंध नहीं है बल्कि पारिवारिक संबंध है। अभय सिंह चौटाला ने पंजाब में अकाली दल की सरकार बनने का भी दावा किया है। अभय चौटाला आज अपने निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के बाद मीडिया से रूबरू हो रहे थे।

अभय चौटाला ने कहा कि बादल परिवार ने पंजाब के विकास के लिए काफी योजनाओं को लागू किया है। प्रकाश सिंह बादल के अलावा पंजाब में कोई विकास नहीं करवा सकता है। उन्होंने कहा कि जब अपने अपने राज्यों की हितों की बात होती है तब अकाली दल और इनेलो अपने-अपने राज्यों के हितों की लड़ाई लड़ती है। इनेलो का एक-एक कार्यकर्ता शिरोमणि अकाली दल की मदद करेगा। हरियाणा के हर जिले के सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की ड्यूटी लगा दी गई हैं। पंजाब से सटे हरियाणा के सभी जिले के कार्यकर्ताओं को चुनाव में जुटने के निर्देश भी जारी किए गए हैं।

कांग्रेस पर तंज कसते हुए अभय सिंह चौटाला ने कहा कि पंजाब में कांग्रेस का बुरा हाल है। अपने नेताओं के बयानों के कारण कांग्रेस विवादित हो गई है। कांग्रेस का संगठन में कहीं पर भी दिखाई नहीं देता है कांग्रेस में अनुशासन की काफी कमी दिखाई देती है। कांग्रेस कभी भी तरक्की नहीं कर सकती।

(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।) 
 

Content Writer

Manisha rana