आज से दुष्यंत दिग्विजय से पारिवारिक रिश्ते खत्म: अभय चौटाला

1/22/2019 7:03:36 PM

जींद(सुनील): इनेलो और जजपा के  बीच चल रही पारिवारिक कलह अब खुल कर सामने आने लगी है। नौबत यह बन गई है कि अभय चौटाला दुष्यंत दिग्विजय से पारिवारिक रिश्ते खत्म करने की बात कह रहे हैं। जींद में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अभय चौटाला ने कहा कि जेजेपी और आप ने मिलकर चौटाला साहब के खिलाफ षड्यंत्र रचा है, इसलिए आज से दुष्यंत दिग्विजय से पारिवारिक रिश्ते खत्म हो चुके हैं। बता दें कि बीते दिन ही ओम प्रकाश चौटाला की फरलो दिल्ली सरकार द्वारा रद्द कर दी गई, जिसपर इनेलो ने जिसके पीछे दुष्यंत चौटाला की साजिश होना बताया था।

उन्होंने कहा कि जो आदमी अपने परिवार के बड़ों का आदर सम्मान नहीं करते, उनके साथ पारिवारिक रिश्ते का महत्व नहीं रहता। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार में चल रही कलह की सारी जड़ मिसेज अजय चौटाला हैं, उन्होंने ही इन सारे इश्यूज को आगे बढ़ाने का काम किया है।

अभय ने कहा कि इन लोगों ने पिछले पांच महीनों से हमारे संबंध खराब किए हुए थे, लेकिन हमारी ये सोच नहीं थी। उन्होंने कहा कि हमारे परिवार में अजय चौटाला से रिश्ते खराब करने के सारी जड़ इनके दो लड़के और उनकी मां(नैना चौटाला) हैं।

भरे मन से दादी बोली-'दुष्यंत-दिग्विजय जैसी औलाद भगवान किसी को न दे' 

इनेलो के आरोपों पर दुष्यंत ने दी सफाई, बताए फरलो रद्द होने के कारण (VIDEO)

दुष्यंत-दिग्विजय गद्दार और देशद्रोही मैं इनका समर्थन नहीं करता: ओपी चौटाला (VIDEO)

'दुष्यंत ने साजिश के तहत करवाई ओपी चौटाला की फरलो रद्द'- इनेलो का गंभीर आरोप

Shivam