देश में तीसरे मोर्चे की जरूरत पड़ेगी, न भाजपा बनेगी, न कांग्रेस : अभय चौटाला

5/2/2019 10:41:10 AM

कैथल (स.ह.): इनैलो नेता एवं विधायक अभय चौटाला ने कहा कि आज के जो हालात हैं, उनमें ना तो कांग्रेस सत्ता में आएगी और ना ही भाजपा को लोग सत्ता में देखना चाहते। सौ फीसदी क्षेत्रीय पार्टी के उम्मीदवार जीतकर आएंगे। जब वो बड़ी संख्या मेें जीतकर आएंगे तो वे बैठक कर डिसाइड करेंगे कि कौन पी.एम. बने। यह कोई विषय नहीं है कि राजनेता एकत्रित नहीं हो सकते।

आज भी कांग्रेस व भाजपा को हराने के लिए एकत्रित होने में समय नहीं लगेगा। अपने-अपने प्रदेश के अंदर जो क्षेत्रीय पार्टियां हैं, उनके अपने एजैंडे हैं। लोगों में उनकी अपनी एक पहचान है। वे नहीं चाहते कि कोई ऐसी पार्टी बने, जिसमें उनकी पहचान खत्म हो। चौटाला आज विभिन्न गांवों में जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। पत्रकारों से बातचीत करते हुए इनैलो नेता ने कहा कि आज देश जहां मजबूती की बात की जाती है, अगर राज्य मजबूत होंगे तो देश अपने आप मजबूत हो जाएगा। 

दुनिया की हर चीज हमारे देश में बनती हे। हम दुनिया के बड़े निर्यातक हैं। दुनिया हमारे से सामान लेती है। कभी गेहूं बाहर से आती थी, आज हम गेहूं निर्यात करते हैं। अब प्रदेश मजबूत होने जरूरी है। प्रदेश मजबूत होगा तो देश आगे बढ़ जाएगा। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला के ऊपर देश के बड़े नेताओं को बड़ा विश्वास है। उन्होंने अनेक बार देश में निर्णायक मोड़ पर देश के राजनेताओं को एकत्रित किया है। भूपेंद्र हुड्डा व सी.एम. पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दोनों ने अपनी मर्यादित सीमाएं लांघ दी हैं।  

Shivam