कांता चौटाला न तो चुनाव लड़ेगी न ही किसी राजनीतिक मंच पर जाएगी: अभय

11/27/2018 7:26:17 PM

सिरसा(सतनाम सिंह): इनेलो में हुए घमासान के बाद नेता प्रतिपक्ष अभय चौटाला आज नैना चौटाला के विधानसभा डबवाली में पहुंचे, यहां इनेलो द्वारा आयोजित कार्यकत्र्ता सम्मलेन में अभय चौटाला ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किए। मंच से अभय चौटाला ने भाजपा और कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं अभय अजय चौटाला परिवार पर तंज कसते नजर आए।

चौटाला ने कहा की 1 दिसंबर से इनेलो की तरफ से एस वाय एल नहर निर्माण को लेकर एक बड़ा आंदोलन शुरू कर रहे है,इससे पहले प्रदेश के सभी हलकों में कार्यक्रम किये है आज डबवाली का कार्यक्रम था। उन्होंने कहा कि रोजाना हमारी पार्टी में कई लोग शामिल हो रहे हैं आने वाले दिनों में बहुत बड़े चेहरे आपके सामने होंगे, जो हमारी पार्टी को ज्वाइन करेंगे। अभय ने कहा कि ऐसे चेहरे हमारे साथ होंगे जो आप कभी सोच नहीं सकते।



चौटाला ने कहा कि प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव में इनेलो सिम्बल पर चुनाव लड़ेगी, चुनाव किसको लड़वाना है, किसको नहीं ये तय बसपा और इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष तय करेंगे। दुष्यंत चौटाला के डबवाली से चुनाव लडऩे के सवाल पर अभय ने कहा कि कोई भी व्यक्ति कही से चुनाव लड़ सकता है, हर कोई स्वतंत्र है।

अभय चौटाला की धर्मपत्नी कांता चौटाला द्वारा महिला चौपाल कार्यक्रम किए जाने की चर्चाओं पर अभय चौटाला ने कहा कि ये फालतू की बात है, कांता चौटाला न तो चुनाव लड़ेगी न ही किसी राजनीतिक मंच पर जाएगी, जो ऐसा प्रचार कर रहे हैं, उनको नोटिस भेजा जाएगा। इनेलो के नेताओ द्वारा पार्टी छोडऩे के सवाल पर चौटाला ने कहा कि हमारी पार्टी के संगठन से जुड़ा एक नेता बताएं जिसने पार्टी को छोड़ा हो, ये बातें जो लोग कर रहे हैं पहले वो स्वयं त्यागपत्र दें। 

Shivam