चाहे हम पर गोलियां चलवा दे सरकार, रास्ता हर हाल में बंद होगाः चौटाला

7/8/2017 1:45:41 PM

चंडीगढ़(चंदशेखर धरनी):SYL सहित अन्य मुद्दों को लेकर इनेलो नेता अभय चौटाला मीडिया से रू-ब-रू हुए। जहां उन्होंने कहा कि SYL को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। प्रदेश के मुख्यमंत्री क्यों चुप हैं, वे अधिकारियों से बयान दिलावकर लोगों में भय पैदा करना चाहते हैं। चौटाला ने कहा कि हम कानून को हाथ में नहीं लेगें। हम ऐसा करने के लिए वाहन नहीं रोक रहे हैं। आंदोलन बिल्कुल शांत रहेगा। हरियाणा में इनेलो 5 स्थानों पर वाहन रोकेगी। उन्होंने कहा कि चाहे हम पर गोलियां चलवा दें लेकिन हम हर हाल में रास्ता बंद करेंगे। अधिकारी फोर्स बुलाने व भय बनाने का खेल न करें। इनेलो SYL के लिए हर बलिदान देनेे के लिए पूरी तरह से तैयार है। हरियाणा को जो लोग उजाड़ने पर लगें है, उनके खिलाफ अंतिम सांस तक आंदोलन जारी रहेगा।

वहीं चौटाला ने कहा कि 9 तारीख तक किसी एजेंसी को नहर बनाने का काम सौप दें, नहीं को मुख्यमंत्री कहे हम नहर बनवाएंगे अौर पीएम से बात करेंगे। हरियाणा को अपना घर बताने वाले प्रधानमंत्री का व्यवहार हरियाणा से सौतेला क्यों है। 

5 जगहों पर हेलीकॉप्टर से जाएंगे चौटाला
SYL मुद्दे को लेकर इनेलो 10 जुलाई को प्रदेश में पंजाब से आने वाले वाहनों को 5 स्थानों पर रोकेगी। इन 5 जगहों पर इनेलो नेता अभय चौटाला हेलीकॉप्टर से जाएंगे। अंबाला मुख्य केंद्र रहेगा।